भारत ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेज़बानी करेगा
1 min read

भारत ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह की बैठकों की मेज़बानी करेगा

नई दिल्ली

भारत 18 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेज़बानी करने जा रहा है। इससे पहले, 17 अगस्त 2026 को पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर संपर्क समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। यह कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम – ‘सुदृढशीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव करेंगे। यह बैठक सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के लिए सार्थक चर्चा करने, आम सहमति बनाने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का मंच प्रदान करेगी।

पहले दिन वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें उद्घाटन सत्र और ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह तथा जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर संपर्क समूह की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श शामिल होगा।

दूसरे दिन मंत्री-स्तरीय चर्चा होगी, जिसमें परिणामी दस्तावेज़ और विषयगत चर्चाओं पर बातचीत की जाएगी। ये चर्चाएँ पर्यावरण सहयोग और सतत विकास के प्रति ब्रिक्स सदस्य देशों की सामूहिक प्रतिबद्धता की जानकारी देंगी। अध्यक्षता के हिस्से के रूप में, भारत ने ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह के तहत केंद्रित गतिविधियों के लिए चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है।

यह समझदारीपूर्ण उपभोग और सामुदायिक प्रथाओं के माध्यम से सतत जीवन शैली को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं पर बल देती है। इसके साथ ही, यह सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, ज्ञान साझा करने, बेहतरीन प्रथाओं और सफलता की कहानियों को साझा करने पर जोर देती है ताकि नवीन दृष्टिकोण विकसित किए जा सकें।