Bhopal News: राजा भोज सेलिंग प्रतियोगिता का समापन; मुख्यमंत्री यादव बोले-खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा एमपी
1 min read

Bhopal News: राजा भोज सेलिंग प्रतियोगिता का समापन; मुख्यमंत्री यादव बोले-खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा एमपी

भोपाल।

राजधानी भोपाल के राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का समापन रविवार को भोपाल के बोट क्लब में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समारोह के पुरस्कार वितरण में शामिल हुए। डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेडियम के साथ अलग-अलग खेल विधाओं के लिए भी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि प्रदेश के हर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल विभाग का बजट बढ़ाते हुए उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में 12 क्लबों के 87 खिलाड़ियों ने 110 रेस में अपनी प्रतिभा और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल ने पहला, नेवी यूथ स्पोर्ट्स क्लब गोवा ने दूसरा और सिकंदराबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले तक खेलों में प्रदेश की स्थिति देश में 16वें-17वें स्थान के आसपास थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।