Bhopal News: एमजीयू  में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन; मुख्यमंत्री यादव हुए शामिल और युवाओं से किया संवाद
1 min read

Bhopal News: एमजीयू  में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन; मुख्यमंत्री यादव हुए शामिल और युवाओं से किया संवाद

Bhopal News: एमजीयू  में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन; मुख्यमंत्री यादव हुए शामिल और युवाओं से किया संवाद

भोपाल। मानसरवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के परिसर में आज “माँ के नाम एक अभियान” के अंतर्गत ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “प्रकृति से प्रगति की ओर, संस्कृति से समृद्धि की ओर” तथा वैश्विक संकटों के समाधान हेतु प्रकृति-केंद्रित जीवन शैली को अपनाना था।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए प्रदेश के युवाओं से नवाचार और विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
 संत अवधूत दादागुरु भगवान के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , हुज़ूर विधायक  रामेश्वर शर्मा , मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष  प्रवीण शर्मा , नर्मदा मिशन की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रिया भावे चित्तावरे , एमपीपीयूआरसी के अध्यक्ष डॉ. खेम सिंह डहेरिया , मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति  मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति इंजी गौरव तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इंजी. गौरव तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश ने विकास की जो रफ़्तार पकड़ी है, उसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में राज्य का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।”
इसके बाद एक ‘इंटरैक्टिव सत्र’ भी आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने संतों और अतिथियों से संवाद किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को कलाकार राज सैनी द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह और स्केच पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।