एनआईईएलआईटी ने साइबर कुश्ती 2026 लॉन्च किया
1 min read

एनआईईएलआईटी ने साइबर कुश्ती 2026 लॉन्च किया


नई दिल्ली। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के तहत आने वाले राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने 15 अगस्त को ‘साइबर कुश्ती 2026’ (CYBER KUSHTI 2026) लॉन्च किया। यह एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हैकाथॉन है, जिसे साइबर सुरक्षा मूल्यांकन में इंसानी समझ और निर्णय लेने की क्षमता को परखने और पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस हैकाथॉन को औपचारिक रूप से एनआईईएलआईटी के महानिदेशक और एनआईईएलआईटी डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एम. एम. त्रिपाठी ने लॉन्च किया। इसे ‘ साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और इंटेलिजेंस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस’ (एनसीसीडीएफआई 2026) के आधिकारिक समानांतर तकनीकी ट्रैक के तौर पर शुरू किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सुरक्षा डेटाबेस (एनएसडी) के तहत इंफॉर्मेशन शेयरिंग एंड एनालिसिस सेंटर (आईएसएसी फाउंडेशन) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें सीईआरटी- इन नॉलेज पार्टनर के तौर पर शामिल है।