2029 में अब कांग्रेस की चौथी बार हार होगी: अमित शाह
1 min read

2029 में अब कांग्रेस की चौथी बार हार होगी: अमित शाह

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर और ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एसआईआर 2024 के बाद आया, तो कांग्रेस दशकों से चुनाव क्यों हार रही है।
अमित शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस 41 साल से, त्रिपुरा में 33 साल से और पश्चिम बंगाल में 54 साल से जीत हासिल नहीं कर पाई है। उन्होंने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी।
शाह ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस के प्रमुख नेता बनने के बाद से पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि केवल भीड़ जुटाकर देश की आवाज नहीं बना जा सकता। शाह ने दावा किया कि 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ आएगा और कांग्रेस को चौथी बार हार का सामना करना पड़ेगा।