लॉरेंस बिश्नोई को जेल की हाई सिक्यॉरिटी ‘दो सौ खोली’ में शिफ्ट किया गया: देश के खतरनाक कैदियों संग रहेगा
नई दिल्ली. साबरमती जेल के हाई सिक्युरिटी सेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मुंबई समेत कई राज्यों में एक्टिव है। टाइगर श्रॉफ पर हमले में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया। इस हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के स्पेशल हाई सिक्युरिटी ब्लॉक दो सौ खोली में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले बिश्नोई को दस खोली ब्लॉक में रखा गया था। दो सौ खोली सेल में आतंकवादी और खतरनाक क्रिमिनल रखे जाते हैं। इस ब्लॉक की क्षमता 200 कैदियों की है, इसलिए इसे दो सौ खोली कहा जाता है।
