17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा
1 min read

17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। देश के अनेक राज्यों में एक बार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ऐसे में 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार है। इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रफ्तार से हवा चल सकती है।