MP News: दतिया उपचुनाव: सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल सोमवार को करेंगे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो
1 min read

MP News: दतिया उपचुनाव: सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल सोमवार को करेंगे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार, 27 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे दतिया पहुंचकर मां पीताम्बरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे सिंधी धर्मशाला में कुशवाह समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के बाद दोनों नेता मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के पश्चिम द्वार से भैंरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। रोड शो में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।