देश के कई राज्यों में मौसम का कहर: भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
1 min read

देश के कई राज्यों में मौसम का कहर: भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश हो रही है। 31 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। असम में बाढ़ से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बारिश के कारण 134 सड़कें बंद हैं। बिहार के 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।