ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा आज: शाही कपल की पीएम मोदी से भी होगी मुलाकात
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन आज तीन दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं।
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन सोमवार को मुंबई पहुंचेंगे। मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होने के बाद दोनों बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी। बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को फिलीपींस से लौटेंगे। वह वहां आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। पीएम मोदी का कार्यक्रम तय होने के बाद ही शाही दंपती की दिल्ली यात्रा को अंतिम रूप दिया गया।
