MP News: इंदौर में आज 50 हजार पौधों का होगा पौधारोपण
1 min read

MP News: इंदौर में आज 50 हजार पौधों का होगा पौधारोपण

इंदौर में रविवार को बिजासन टेकरी के सामने वन विभाग की रमना भूमि पर 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण अभियान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बुढ़ानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर एक लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। अभियान के तहत सिरपुर तालाब क्षेत्र में भी 20 हजार पौधे लगाने की योजना है।