Bhopal News: खेलते-खेलते घर की राह भटका चार वर्षीय मासूम, पुलिस जवानों ने परिजन से मिलाया
भोपाल जिले के थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र में चिकलोद रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक चार वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/07/2026 को रात्रि 10:48 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जहाँगीराबाद में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 4634 गगन प्रजापति एवं पायलेट इशरार ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। बच्चे को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं जानकारी कंट्रोल रूम, थानों एवं स्थानीय सोशल मीडिया में साझा की गयी। डायल-112 जवानों की लगातार प्रयास के बाद बच्चे के परिजन ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 जवानों के कार्य की सरहाना और धन्यवाद किया।
