Bhopal News: नगर निगम का सफाई अभियान तेज, सड़कों से हटाई धूल और कचरा
1 min read

Bhopal News: नगर निगम का सफाई अभियान तेज, सड़कों से हटाई धूल और कचरा

भोपाल। राजधानी में नगर निगम भोपाल ने मंगलवार सुबह से सफाई अभियान तेज कर दिया। शहर की सड़कों पर स्वीपिंग मशीन के जरिए धूल हटाई गई। शाहपुरा, त्रिलंगा, रोहित नगर और बावड़ियाकलां सहित कई क्षेत्रों की सड़कें साफ-सुथरी नजर आईं। वहीं, ओरमॉल से शाहपुरा तक लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

दिवाली के दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने उन स्थानों पर भी विशेष सफाई की। सुबह से दोपहर तक कर्मचारियों ने तत्परता से काम करते हुए सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

नगर निगम की इस सक्रियता से शहर की सड़कों पर स्वच्छता नजर आई। हालांकि, यदि सफाई व्यवस्था में इसी तरह की गंभीरता और नियमितता हर दिन बनी रहे तो भोपाल को एक बार फिर प्रदेश की सबसे स्वच्छ और साफ-सुथरी राजधानी बनाने की दिशा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।