भोपाल में सामूहिक निकाह समारोह: 161 जोड़ों ने कबूल किया निकाह
1 min read

भोपाल में सामूहिक निकाह समारोह: 161 जोड़ों ने कबूल किया निकाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शुक्रवार को भोपाल में सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह आयोजित किए गए। नगर पालिक निगम भोपाल और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित सामूहिक निकाह कार्यक्रम में 161 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। वहीं, हिंदी भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तीन जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम नगर निगम के जोन क्रमांक-5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-19 में संपन्न हुआ। निकाह की धार्मिक रस्में नायब काजी मौलवी अली कदर हुसैनी ने पूरी कराईं। उन्होंने खुतबा पढ़कर 161 जोड़ों के निकाह की औपचारिकताएं संपन्न कराईं। इस दौरान वर-वधू और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा।