Bhopal News: मानसरोवर में ‘आयुर्वेद कौशलम’ सेमिनार आयोजित: 320 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मानसरोवर समूह के आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार ‘आयुर्वेद कौशलम’ का आयोजन किया गया। हिनोतिया आलम स्थित मानसरोवर परिसर में आयोजित सेमिनार का विषय ‘जीवनशैली जनित विकारों में औषध, स्वरस एवं दैवव्यपाश्रय चिकित्सा की समन्वित भूमिका’ रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धन्वन्तरी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परमपूज्य संत श्री 1008 सुरेशानंद सरस्वती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, दैवव्यपाश्रय चिकित्सा के महत्व, कैंसर के उपचार में आयुर्वेद की भूमिका और एकल औषधियों के चिकित्सकीय उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चिकित्सकीय प्रकरणों और सफल उपचार के अनुभव भी साझा किए।
सेमिनार में वैद्य प्रीति राठौर और वैद्य नवनीत मरगदे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में करीब 320 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के लिए मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी और प्रति कुलाधिपति इंजीनियर गौरव तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं
