MP News: देवउठनी एकादशी के साथ विवाह मुहूर्त शुरू, कल से गूंजेंगी शहनाइयां
1 min read

MP News: देवउठनी एकादशी के साथ विवाह मुहूर्त शुरू, कल से गूंजेंगी शहनाइयां

राज्नीतिक्ल क्रांति, उज्जैन 
 देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया है। कल से  इस साल का पहला विवाह मुहूर्त है। नवंबर में चार और दिसंबर में सात शुभ तिथियां विवाह के लिए उपलब्ध रहेंगी। 12 दिसंबर इस वर्ष का अंतिम विवाह मुहूर्त होगा। इसके बाद खरमास के चलते विवाह आयोजनों पर विराम लग जाएगा। नए साल में 15 जनवरी से विवाह मुहूर्त पुन: शुरू होंगे।
चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित अन्य मांगलिक संस्कारों पर विराम लगा हुआ था। इस कारण कई परिवारों ने शादी-ब्याह की तारीखें आगे बढ़ा दी थीं। अब देवउठनी एकादशी के साथ शुभ कार्यों का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। चार महीने के इंतजार के बाद विवाह आयोजनों की तैयारियां तेज होंगी। जिन घरों में शादी की तैयारियां थमी हुई थीं, वहां एक बार फिर रौनक लौटेगी। विवाह समारोहों के साथ परिवारों के मिलन और उत्सव का दौर शुरू होगा।

वर्ष 2027 में विवाह के लिए कुल 96 शुभ दिन रहेंगे। इनमें मई और जून विवाह आयोजनों के लिहाज से सबसे अनुकूल रहेंगे। दोनों महीनों में मिलाकर 34 शुभ तिथियां उपलब्ध होंगी। वहीं अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह के मुहूर्त नहीं रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, इसलिए विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।