MP News: नए डीजीपी के चयन के लिए आज दिल्ली में बैठक
1 min read

MP News: नए डीजीपी के चयन के लिए आज दिल्ली में बैठक

मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के कार्यालय में एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के अगले डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार उनके स्थान पर नए डीजीपी की नियुक्ति की तैयारी में जुटी है। बैठक में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और डीजीपी कैलाश मकवाना शामिल होंगे। इनके साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला दिल्ली पहुंचे हैं।