हिमाचल प्रदेश: चलती कार पर चट्टानें गिरीं, 13 की मौत
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। यहां एक टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। लाहौल स्पीति पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल, लाहौल स्पीति पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60-70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह घटना हुई। चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया है।
