Bhopal News: मिक्सर मशीन पलटी, युवक की मौत
राजधानी भोपाल के बैरसिया में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 19 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार सुबह 9 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में वह कांक्रीट मिक्सर मशीन पर बैठा था। इसी दौरान मशीन का एक टायर निकल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए पहले बैरसिया अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल कुशवाह (19) पिता स्वर्गीय बाबूलाल कुशवाह निवासी बसई गांव के रूप में हुई है। वह छत की ढलाई का काम करता था। सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। घटना उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर किलाल गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई।
