Bhopal News: 5 से 8 अगस्त तक होगा ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन, कई देशों के संस्कृति मंत्री व प्रतिनिधि होंगे शामिल
संस्कृति के माध्यम से विश्व को जोड़ने के उद्देश्य से भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 आयोजित किया जाएगा। “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना पर आधारित इस सम्मेलन में ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड, बेलारूस सहित कई देशों के संस्कृति मंत्री एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें मिस्र का नेशनल फोक ट्रूप, इंडोनेशिया के गायन एवं नृत्य कलाकार, रूस का नेशनल एकेडमिक फोक इंस्ट्रूमेंट ऑर्केस्ट्रा, दक्षिण अफ्रीका का जमाली ग्रुप तथा ब्राजील के कलाकारों द्वारा संगीत, मार्शल आर्ट, एक्रोबेटिक्स और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
