बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान आज: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की शुरुआत
1 min read

बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान आज: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की शुरुआत

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में आज उपचुनाव हैं। तीनों ही राज्य मौजूदा समय में भाजपा शासित हैं और तीनों में ही जिन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, उन पर भी भाजपा का ही कब्जा रहा था। ऐसे में अब जहां भाजपा के सामने इन सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है। दूसरी तरफ विपक्ष के लिए इन उपचुनावों में हाल ही में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर उभरे कुछ विवादों का फायदा उठाने का भी मौका है। इन परिस्थितियों के बीच 30 जुलाई को होने वाले यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं।

30 जुलाई को तीन राज्यों की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट शामिल है।

बिहार की बांकीपुर सीट: इस सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट: यहां उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

गुजरात की मंजलपुर सीट: उपचुनाव भाजपा के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हो रहा है। लंबी बीमारी के बाद 2 जून को उनका निधन हो गया था।