MP News: इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग को डंडे से पीटा
1 min read

MP News: इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग को डंडे से पीटा

इंदौर के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक लड़का, जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है, वह डंडे से महिलाओं को पीट रहा है। बताया जा रहा है कि मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अभी कार्रवाई नहीं की गई है। लड़का करीब पांच महीने पहले अपनी मां के साथ यहां आया था। उसकी मां झुलस गई थी। कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से लड़का वृद्धाश्रम में रह रहा था।