Bhopal News: पौधारोपण अभियान की खुली पोल: पानी से भरे गड्ढे, बाहर बिखरे पड़े पौधे
1 min read

Bhopal News: पौधारोपण अभियान की खुली पोल: पानी से भरे गड्ढे, बाहर बिखरे पड़े पौधे

नगर निगम के पौधारोपण अभियान की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में पौधारोपण के लिए खोदे गए कई गड्ढों में बारिश का पानी और मिट्टी भर गई है। वहीं, रोपण के लिए लाए गए छोटे-छोटे पौधों को गड्ढों में लगाने के बजाय उनके ऊपर ही खुले में छोड़ दिया गया है। इससे पौधों के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर पौधारोपण नहीं होने से अभियान की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।