1 min read
100 प्रतिशत इथेनॉल ईंधन को सरकार की मंजूरी, ई100 वाहनों का रास्ता साफ
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर 100 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के निर्माण और संचालन का रास्ता साफ कर दिया है। नए नियमों के तहत उत्सर्जन मानकों में ई85 के साथ ई100 को भी शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण घटाने को बढ़ावा देना है। हालांकि, ई85 और ई100 ईंधन का उपयोग केवल उन्हीं वाहनों में किया जा सकेगा, जिन्हें इनके अनुकूल डिजाइन और प्रमाणित किया गया है। मौजूदा वाहन मालिकों को अपने वाहनों में किसी तरह का बदलाव कराने की आवश्यकता नहीं है।
