Bhopal News: बेपरवाह ट्रैफिक पुलिस: डीबी माल के सामने बीच सड़क पर लगाया बैरिकेडिंग
राजनीतिक क्रांति, भोपाल
भोपाल के बोर्ड ऑफिस से एमपी नगर पुलिस स्टेशन और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात पुलिस द्वारा रविवार को डीबी मॉल में प्रवेश के लिए बीच सड़क तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे अन्य वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं रही जिससे जाम की स्थिति बनी गई। आश्चर्य की बात ये है कि इस दौरान दूर दूर तक कोई यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
