MP NEWS: विजयादशमी पर 65 बस्तियों से निकला संघ का पथ संचलन: उज्जैन में रंगोली बनाकर किया स्वागत
1 min read

MP NEWS: विजयादशमी पर 65 बस्तियों से निकला संघ का पथ संचलन: उज्जैन में रंगोली बनाकर किया स्वागत

उज्जैन। विजयादशमी पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन निकाला गया। शहर की 65 बस्तियों से स्वयंसेवक पारंपरिक वेशभूषा में कदमताल करते हुए निकले।
मार्गों पर जगह-जगह रंगोली बनाकर उनका स्वागत
किया गया। रहवासियों ने फूल बरसाए और संचलन के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े होकर स्वयंसेवकों का अभिवादन किया।

बैंड और लाठी के साथ कदमताल

पथ संचलन में स्वयंसेवक बैंड और हाथों में लाठी लेकर शामिल हुए। संचलन शुरू होने से पहले संबंधित बस्तियों में गीत, अमृत वचन, बौद्धिक और प्रार्थना के कार्यक्रम हुए। इसके बाद स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से विभिन्न मार्गों से निकले और संचलन पूरा कर अपनी-अपनी बस्तियों में लौटे।

25 अक्टूबर तक होंगे पथ संचलन

दशहरे पर हर साल शहर की अलग-अलग बस्तियों से पथ संचलन निकालने की परंपरा है। इस बार 20 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न बस्तियों में आयोजन किए जाएंगे।