BHOPAL NEWS: मानसरोवर में गरबा की धूम, भक्ति के रंग में रंगे डॉक्टर
1 min read

BHOPAL NEWS: मानसरोवर में गरबा की धूम, भक्ति के रंग में रंगे डॉक्टर

भोपाल। मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एवं एमजीयू हॉस्पिटल, बिलकिसगंज, सीहोर में ‘मानसरोवर महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भावी डॉक्टर्स गरबा की धुन पर थिरकते नज़र आए। कार्यक्रम में गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरमैन मंजुला तिवारी, चीफ़ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंजी. गौरव तिवारी और डायरेक्टर दिशा तिवारी द्वारा मां दुर्गा की आराधना के साथ इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद परिसर में उत्साह, उमंग और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से माता की आराधना की। सभी प्रतिभागी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए और पूरे उत्साह के साथ गरबा करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को एक साथ मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और आनंद के पल साझा करने का अवसर प्रदान किया।