MP News: डूबने से युवक की मौत: लिव-इन पार्टनर वीडियो बनाती रह गई
1 min read

MP News: डूबने से युवक की मौत: लिव-इन पार्टनर वीडियो बनाती रह गई

उज्जैन। उज्जैन में मक्सी रोड पंचक्रोशी मार्ग के पास उंडासा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरा था। उसकी लिव-इन पार्टनर किनारे खड़ी होकर मोबाइल से वीडियो बना रहीमृतक की पहचान पंवासा की सत्संग गली निवासी गोलू उर्फ सागर (32) के रूप में हुई है। गोलू बापू नगर में किराए का कमरा लेकर अपनी महिला मित्र के साथ रहता था।

लिव-इन पार्टनर के मुताबिक, गोलू अपने दोस्त अनमोल और उसके साथ उंडासा तालाब पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचा था। तीनों ने पुलिस-प्रशासन की ओर से तय स्थान के बजाय तालाब के दूसरे हिस्से में
 प्रतिमा विसर्जित की।
नहाकर आता हू कहकर कूदा था

प्रतिमा विसर्जन के बाद दोस्त अनमोल वहां से चला गया। उसके जाने के बाद गोलू ने लिव-इन पार्टनर से कहा कि उसे तैरना आता है। तालाब में नहाकर आता हूं। इसके बाद तालाब में उतर गया। महिला मित्र किनारे पर खड़ी रही और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगी।

टापू पर पहुंचा, फिर पानी में कूदा

वीडियो में गोलू तैरकर बीच में स्थित एक टापू पर पहुंचकर बैठता दिखाई दे रहा है। महिला मित्र ने किनारे से उससे कहा, “तुम्हारो वीडियो बनी रियो है, अब आई जाओ।” इसके बाद गोलू टापू से पानी में कूदा।

वीडियो में दिख रहा है कि पानी में आगे बढ़ने के बजाय वह एक ही जगह हाथ-पैर मारने लगा। महिला मित्र ने उससे कहा- एक ही जगह छप-छप करी रिया हो, आगे भी बढ़ो। इसके बाद गोलू उसी जगह हाथ-पैर मारता रहा और देखते ही देखते डूब गया।

नहीं दिखने पर महिला मित्र ने मचाई चीख-पुकार

गोलू के पानी में पूरी तरह ओझल होने के बाद महिला मित्र को हादसे का अहसास हुआ। उसने चीख-पुकार मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

SDRF ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला

पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया गया। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर गोलू का शव तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बादशव परिजन को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।