MP News: विकास के लिए आय वृद्धि के प्रयास जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा
1 min read

MP News: विकास के लिए आय वृद्धि के प्रयास जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा

Bhopal.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा वित्त वर्ष में अर्जित राजस्व आय की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न मदों में हुई आय की विभागवार जानकारी प्राप्त कर राजस्व प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागों द्वारा आय वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए वित्त वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अनेक विभाग निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि वाणिज्य कर, खनिज, आबकारी, परिवहन, वन और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मध्यप्रदेश कर संग्रहण में अग्रणी है। विभागों ने वित्त वर्ष के प्रारंभिक पांच महीनों में निर्धारित वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।
बैठक में बताया गया कि आयकर रिटर्न फाइल करने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पहले देश में 14वें स्थान पर था, जो अब पांचवें स्थान पर आ गया है।