यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए भारत को V4 देशों का समर्थन: गरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने जताया समर्थन
1 min read

यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए भारत को V4 देशों का समर्थन: गरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने जताया समर्थन

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी को मध्य यूरोप के चार देशों का समर्थन मिला है। वाइसेग्राड ग्रुप (V4) के सदस्य हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। यह समर्थन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुई पहली V4-भारत बैठक में सामने आया।

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने V4 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने कहा कि V4 के सभी देश इस बात पर सहमत हैं कि ग्लोबल साउथ का हिस्सा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की उभरती शक्ति होने के नाते भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

V4 समूह में हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य शामिल हैं। भारत और V4 देशों के बीच हुई यह पहली उच्चस्तरीय बैठक दोनों पक्षों के संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।