जापान के खिलाफ कांटे का मुकाबला: आखिरी गेंद पर जीता भारत
1 min read

जापान के खिलाफ कांटे का मुकाबला: आखिरी गेंद पर जीता भारत

सानो। भारत ने जापान को टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में हरा दिया। भारत और जापान के बीच राजनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर मारुति-सुजुकी कप के तहत यह ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि यह मैच इतना रोमांचक हो जाएगा।

20-20 नहीं, 5-5 ओवर का हुआ मैच।

चक्रवात और खराब मौसम के चलते मैदान गीला होने के कारण 20-20 ओवर के मुकाबले को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया। वर्षा बाधित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम चार विकेट खोकर सिर्फ 32 रन ही बना सकी।

भारत के छोटे स्कोर के बाद जापान की बल्लेबाजी शुरू हुई तो मुकाबला रोमांचक हो गया। जापान की टीम ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए जीत की उम्मीद जगाई। आखिरी गेंद तक मुकाबला पहुंच गया, लेकिन जापान की टीम जरूरी चौका नहीं लगा सकी और भारत ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।