1 min read

यूरोपीय संघ ने भारतीय इस्पात पर लगाया 9.5 प्रतिशत एंटी-डंपिंग शुल्क: पांच देशों के इस्पात पर ईयू की शुल्क कार्रवाई

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत, जापान, ताइवान, तुर्किये और वियतनाम से आयात होने वाले कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील उत्पादों पर 27.9 प्रतिशत तक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का फैसला किया है। यूरोपीय आयोग के अनुसार, ये उत्पाद यूरोपीय बाजार में अनुचित रूप से कम कीमतों पर बेचे जा रहे थे। नए शुल्क 17 नवंबर से लागू […]

1 min read

नेपाल में 22 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का मुख्य सदस्य होने का दावा

काठमांडू। नेपाल में करीब 22 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह 14 नवंबर को थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसपी एवं प्रवक्ता दुर्गाराज रेग्मी ने बताया कि भारत के महाराष्ट्र निवासी 52 वर्षीय रेवाज तिघरी को […]

1 min read

दुनिया में 14 घंटे की खराबी के बाद संभले माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर, जरूरी ई-मेल बचाने के लिए बढ़ा टाइमआउट पीरियड

नई दिल्ली। दुनिया भर में पिछले करीब 14 घंटों से चल रही माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी में अब सुधार के शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं। कई प्रयासों के बाद आखिरकार माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। ताजा रिकवरी मेजर्स (सुधार उपायों) के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कंपनी के सर्वर की स्थिरता और […]

1 min read

एनसीपी महिला सांसद के घर पेट्रोल बम से हमला:लगी आग

ढाका (बांग्लादेश)। देश में गुरुवार तड़के कुश्तिया के दौलतपुर उपजिला में नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) की सांसद नुसरत तबस्सुम के पैतृक घर में आग लगने से पांच कमरे जलकर खाक हो गए। पार्टी नेताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पेट्रोल बम फेंके। आग आधी रात बाद बगोवान गांव में स्थित सांसद के […]

1 min read

पंजाब में सड़क हादसा: 11 लोगों की मौत, 33 घायल

लाहौर (पंजाब) पाकिस्तान। पाकपट्टन के पास एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। रेस्क्यू 1122 ने बताया कि यह हादसा गुरुवार को हुआ। हादसे में 11 लोग मौके पर मारे गए। आठ लोगों को मामूली चोट आई है। 25 अन्य लोगों को […]

1 min read

पत्रकारों, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर: कंटेट क्रिएटर को कानून के दायरे में लाने की काेशिश

काठमांडू । नेपाल सरकार ने पत्रकारिता और सोशल मीडिया को नियंत्रित करने के लिए नेपाली प्रेस परिषद को जांच, कार्रवाई और सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना करने की सजा देने का अधिकार देने के लिए कानून में संशोधन करने वाला अध्यादेश राष्ट्रपति काे मंजूरी के लिए भेजा है। अध्यादेश में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से लेकर […]

1 min read

शेयर बाजार में उतरेगी रेजर-पे, सेबी से आईपीओ लाने के लिए मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। देश की जानी-मानी फिनटेक स्टार्टअप रेजर-पे जल्द ही प्राइमरी शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी को अपना पहला पब्लिक इश्यू (आईपीओ) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से हरी झंडी मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिये 5,500 करोड़ […]

1 min read

नेपाल में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत, घायल भी भारतीय मूल का

काठमांडू। सोलुखुम्बु जिले में आज सुबह डायनेस्टी और फिस्टेल एयर के दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिक की पहचान हो गई है। सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे […]

1 min read

ढाका में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश के कार्यालय पर हमला

ढाका । देश राजधानी ढाका के पलटन इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ लोगों कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश (सीपीबी) के कार्यालय ‘मुक्ति भवन’ पर हमला कर दिया। सीपीबी ने इस घटना के लिए बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। बीएनपी ने इन आरोपों से इनकार किया है। ढाका ट्रिब्यून की […]

1 min read

सऊदी अरब में ड्रोन का मलबा गिरने से नेपाली समेत दो की मौत

काठमांडू। सऊदी अरब की अरामको तेल रिफाइनरी और उत्पादन केंद्र में ड्रोन का मलबा गिरने से एक नेपाली सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों में से एक-एक व्यक्ति घायल हैं। बुधवार को हुई इस घटना में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की मौत होने की पुष्टि सऊदी […]