Bhopal News: अचानक रुका ओवैसी का काफिला पीछे भिड़ीं गाड़ियां, कई बाइक सवार घायल
1 min read

Bhopal News: अचानक रुका ओवैसी का काफिला पीछे भिड़ीं गाड़ियां, कई बाइक सवार घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार शाम एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले से करीब 500 मीटर पीछे सड़क हादसा हो गया। ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी बसंत कौल के ने बताया कि ओवैसी का काफिला पूरी तरह सुरक्षित है। काफिले के पीछे चल रही कुछ गाड़ियां और बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में करीब चार से पांच बाइक सवारों के घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।