‘मन की बात’: नशा मुक्ति अभियान तेजी से चल रहा; युवाओं को संभालना जरूरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं। पिछले एपिसोड में उन्होंने कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया था। इसके अलावा उन्होंने जेनजी की सराहना की थी। प्रधानमंत्री मोदी आज ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम में युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए WWW. BHARATRAJYA.COM वेबसाइट पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृष्णा शेषाद्रि की यह कोशिश न सिर्फ़ इतिहास के छात्रों के लिए फ़ायदेमंद होगी, बल्कि इससे हमें इतिहास को दिलचस्प तरीके से सीखने में भी मदद मिलेगी।
