प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान दौरा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से यानि 29 अगस्त से चार दिनों की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर जा रहे हैं। पहले दो दिन वे उज्बेकिस्तान में रहेंगे। उसके अगले दो दिन किर्गिस्तान में उनके कई कार्यक्रम हैं, जहां शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही यहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी होनी है।
बता दें किउज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान मध्य एशिया के देश हैं और भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक तौर पर इनके साथ मित्रता के खास मायने हैं।
