Bhopal News: आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियां: आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
राजधानी के भोपाल शहर में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि याचिकाकर्ता रहवासी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होंगे और निगम की हालिया कार्रवाई से जुड़े फोटो व वीडियो कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
शहर के कई आवासीय क्षेत्रों, विशेषकर अरेरा कॉलोनी में लंबे समय से आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में रहवासियों ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू करते हुए पिछले दो दिनों में कई प्रतिष्ठानों को सील किया, जबकि कई व्यापारियों ने स्वयं ही अपनी दुकानें बंद कर दीं। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में फिलहाल व्यापारियों को राहत देने का निर्णय लिया गया।
