दतिया उपचुनाव की मतगणना आज: बीजेपी की जीत से नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी ताकत
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव का रिजल्ट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। अगर बीजेपी इस चुनाव में जीत हासिल करती है तो नरोत्तम मिश्रा के सियासी कद में वृद्धि हो सकती है। उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
दतिया उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उके नाराजगी की खबरें सामने आईं। जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने इन दावों को किनारे कर बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने आशुतोष तिवारी के लिए नुक्कड़ सभाएं कीं, रोड शो में शामिल हुए। यहां तक की उन्होंने नामांकन रैली को भी संबोधित किया।
संगठन में मिल सकती है जिम्मेदारी
नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी संगठन में राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल उनके पास कोई पद नहीं है। अगर बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करती है तो नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी मिल सकती है।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व रविवार को सामान्य प्रेक्षक विजय भारती, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
