By Election Results: मांजलपुर में बीजेपी जीती, दतिया में कांग्रेस; बांकीपुर में पीके ने मारी बाजी
नई दिल्ली। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद आज वोटों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई थी। दतिया में जहां कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की हैं, तो बांकीपुर में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने कब्जा जमाया हैं। वहीं गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी उम्मीदवार ने परचम लहराया हैं।
