प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नशा मुक्त युवा –विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद युवाओं और जेन जी में नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाना है। यह अभियान 100 सप्ताह से अधिक चलने वाला है। देशभर में हर रविवार को ये साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की। नशे की लत के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में देश भर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवाओं ने भाग लिया है। माय भारत वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ें हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान अपना संबोधन भी दिया है।
