मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित 15 राज्यों में 5-6 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार और आज बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इस बारिश से उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने बिहार में भी अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह में बिहार और झारखंड में अच्छी बारिश हो। मौसम विभाग ने बिहार में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। पटना, गया,मुंगेर, सिवान, पश्चिमी चंपारण, बांका, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी और मुजफ्फरनगर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा झारखंड के ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। असम इन दिनों बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विदर्भ और मराठवाड़ा में भी बारिश की संभावना है।
