संसद का मानसून सत्र: पेपर लीक रोकने के लिए आज पेश होगा संशोधन विधेयक
1 min read

संसद का मानसून सत्र: पेपर लीक रोकने के लिए आज पेश होगा संशोधन विधेयक

नई दिल्ली में संसद भवन में आयोजित विपक्षी नेताओं की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होने पहुंचे।बैठक से पहले कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम ने पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा “यह फैसला सही समय पर लिया गया है। भाजपा सरकार ने आखिरकार इस मुद्दे पर ध्यान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह स्थिति पैदा किसने की? यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला था, जहां लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं। ऐसे मुद्दे पर भाजपा सरकार को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। छात्रों की जीत हुई है, क्योंकि न्याय की उनकी मांग पूरी हुई है।