पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक की घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कानून के अनुसार कड़ी सजा मिल सके।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाकर पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास मजबूत करना है।
