1 min read

MP News: विधानसभा में भी लगे नारे, काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुए पुलिस बर्ताव और छात्रों पर अत्याचार के विरोध में काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और बुधवार को इस सत्र का तीसरा दिन है।कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुए पुलिसिया बर्ताव और छात्रों पर हुए अत्याचार का विरोध कर रहे थे। wahin नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ। विधानसभा में इस पर चर्चा की मांग की गई, लेकिन सरकार जवाब देने से बचती रही। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और छात्रों पर अत्याचार, यही भाजपा सरकार की युवा नीति बन गई है। युवा जवाब मांग रहे हैं, सरकार सिर्फ अहंकार दिखा रही है।