Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बाढ़, रेड अलर्ट जारी
1 min read

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बाढ़, रेड अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया। घटना के बाद एसडीआरऍ, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौसम विभाग की ओर से कश्मीर में सोमवार से रेड अलर्ट जारी है।

असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। बीते 24 घंटों में बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 16 जिलों में 5.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार के लिए मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।