कैफे में परोसी जा रही थी अवैध रूप से शराब, मैनेजर गिरफ्तार
1 min read

कैफे में परोसी जा रही थी अवैध रूप से शराब, मैनेजर गिरफ्तार

नोएडा। जिला आबकारी विभाग ने सेक्टर 118 में चल रहे एक कैफे में बिना लाइसेंस के परोसी जा रही शराब को बरामद किया है। मौके से विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार बीती रात को आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर 118 में स्थित एक कैफे में बिना अनुमति की देर रात को शराब परोसी जा रही है। उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां पर छापेमारी की। उन्होंने देखा कि लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कैफे के काउंटर पर बैठे चंद्र मोहन को गिरफ्तार किया गया। वह इस कैफे में मैनेजर है। जब उससे शराब परोसने के लिए लाइसेंस की मांग की गई तो उसने बताया कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। इस कैफे का संचालक अंकुर सक्सेना है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने आरोपी को हिरासत मे लिया। उसके खिलाफ सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मौके से भारी मात्रा में बियर और शराब की बोतल बरामद हुई है।