Bhopal News: LNCTU में छात्रों को मिला फार्मा करियर का सक्सेस ब्लूप्रिंट
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा 24 जुलाई को बी.फार्मा विद्यार्थियों के लिए “फार्मा सक्सेस ब्लूप्रिंट: फ्रॉम क्लासरूम टू कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ट्रूबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, भोपाल के प्रोफेसर एवं फार्मा सैपियंस इंडिया के निदेशक डॉ. आशीष पाठक रहे।
अपने व्याख्यान में डॉ. आशीष पाठक ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों, GATE एवं NIPER जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरियों तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मेडिसिनल केमिस्ट्री जैसे विषय को सरलता से समझने और लंबे समय तक याद रखने के लिए आसान मेमोनिक्स एवं स्मार्ट तकनीकों की भी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में स्कूल ऑफ फार्मेसी के निदेशक एवं डीन अकादमिक्स डॉ. ए. के. सिंघई ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यानों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इस दौरान छात्रों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ-साथ फार्मेसी क्षेत्र में उज्ज्वल करियर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
