MP News: प्रदेश में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों को मिले नए कलेक्टर
मध्यप्रदेश सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के शहडोल, बालाघाट और छतरपुर जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार पार्थ जायसवाल को छतरपुर से स्थानांतरित कर शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कुमार सत्यम, जो वर्तमान में ग्वालियर के अपर कलेक्टर थे, उन्हें बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।
इसके अलावा रतलाम कलेक्टर निशा सिंह का तबादला कर उन्हें अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
