Bhopal News: मानसरोवर परिसर शिवमय: कमलेश्वर महादेव स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब    
1 min read

Bhopal News: मानसरोवर परिसर शिवमय: कमलेश्वर महादेव स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब    

मानसरोवर समूह के संस्थापक ब्रह्मलीन कमलाकांत तिवारी  की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय एवं मानसरोवर मेडिकल कॉलेज परिसर, सीहोर में आयोजित ‘कमलेश्वर महादेव’ की स्थापना का दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को पूर्ण भक्ति-भाव और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से पहुँचे श्रद्धालुओं और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सह-परिवार पधारकर महाप्रसाद ग्रहण किया और भगवान कमलेश्वर महादेव के चरणों में हाजिरी लगाकर शिव कृपा प्राप्त की।
मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति इंजी. गौरव तिवारी, निदेशक  दिशा तिवारी और समस्त मानसरोवर परिवार के मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान आयोजित किया गया। प्रति कुलाधिपति इंजी. गौरव तिवारी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना की सनातन परंपरा और लोककल्याण की प्रेरणा से, ब्रह्मलीन श्री कमलाकांत तिवारी जी की पावन स्मृति में कमलेश्वर महादेव जी की स्थापना की जा रही है। प्रथम दिवस पर गूँजते रामायण के पाठ और मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर शिवमय हो उठा था। वहीं दूसरे दिन अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।  इस दौरान गणमान्य अतिथिगण, मानसरोवर परिवार के सदस्य, मानसरोवर समूह के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, प्राध्यापकगण, स्टाफ मेंबर्स और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालुगण