MP News: ब्रजगोपाल लोया बने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी
राजनीतिक क्रांति, भोपाल
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने ब्रजगोपाल लोया को मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। लोया वर्ष 1991 में भाजपा से जुड़े और 1996 से प्रदेश मीडिया विभाग में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
लोया ने संगठनात्मक कार्य, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और राजनीतिक संवाद के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्ष 2023 से 2026 तक वे भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा, लोकसभा और उपचुनावों में मीडिया प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालीं।
वर्ष 2017 से मीडिया पैनलिस्ट और प्रवक्ता के रूप में विभिन्न मीडिया चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखा तथा 2000 से अधिक डिबेट में सहभागिता की। 2024 के लोकसभा चुनाव में मुरैना लोकसभा क्षेत्र और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। 2026 में दतिया विधानसभा उपचुनाव में भी मीडिया प्रबंधन का दायित्व संभाला।
