आईएमडी का अपडेट: अगले 7 घंटे में 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
1 min read

आईएमडी का अपडेट: अगले 7 घंटे में 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज यानी 24 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। देंश में मानसून की विदाई में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन मौसम विभाग ने इस बीच एक अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का भी कहर देखने को मिल सकता है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी अंदरूनी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में और 24 व 25 सितंबर को तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की चेतावनी है।